कसडोल: दशहरा उत्सव समिति ने कसडोल में रावण दहन की तैयारियां शुरू की, 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ होगा आयोजन
नगर में दशहरा पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। दशहरा उत्सव समिति कसडोल द्वारा इस वर्ष भी दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति द्वारा लगातार 27 वर्षों से दशहरा उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।