कोयंजरा गांव में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न ग्रामीण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों ने पानी टैंक समस्या सहित कई वर्षों से लंबित बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की गई।