मिर्ज़ापुर: पडरी थाना क्षेत्र के मझरा नेवढ़िया गांव में ट्रांसफार्मर के तार में लगी आग, ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने काबू पाया
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे पड़री थाना क्षेत्र के मझरा नेवढ़िया में एक ट्रांसफार्मर की डीपी तार से निकल तार में अचानक आग लग गई। ग्रामीण व पूर्व प्रधान अशोक यादव ने बरजी मुकुंदपुर विद्युत उपकेंद्र को इसकी सूचना दी उपकेंद्र पर मौजूद जेई राजेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली आपूर्ति बंद करवा दी लाइनमैन मंगरु मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।