शिवपुरी नगर: पोहरी थाना क्षेत्र में 35 हजार रुपये और बाइक के लिए हत्या की आशंका, एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ग्राम परीच्छा अहीर निवासी आकाश परिहार ने आज सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि उनका 29 वर्षीय भाई लवकुश परिहार 23 जून की रात से लापता था, जिसका शव अगले दिन दोपहर में कनाखेडी झिरी रोड पर मिला