शिवपुरी: सुरवाया थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुर गंभीर घायल
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी 32 वर्षीय शिवाजी शौजीत बुंदेला की मौत हो गई, जबकि उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिवाजी अपनी ससुराल डबियाकला से ससुर के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।