मल्हारगढ़: मल्हारगढ़: मोबाइल दुकान पर नाबालिग किशोरी ने की चोरी, सीसीटीवी में कैद, व्यापारी की शिकायत पर जांच शुरू
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र स्थित आदर्श मोबाइल दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है,सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी वीडियो में एक नाबालिग किशोरी चोरी करते दिखाई दे रही है,घटना के बाद व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है,