पट्टी: सीएचसी पट्टी में मरीज बेहाल, जनरेटर धूल फांक रहा, डीजल के अभाव में आपात व्यवस्था ठप
सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई, जब सुबह से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से भर्ती मरीज गर्मी में तड़पते रहे। बिजली गुल होने के बाद अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया रहा और वार्डों में भर्ती मरीज पसीने से तर-बतर होकर परेशान नजर आए। रसुलाह निवासी सांस की बीमारी से पीड़ित माता शरण मिश्