खींवसर क्षेत्र की पचौड़ी थाना पुलिस व डीएसटी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है। जप्त डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹10 लाख 60 हजार रुपए है। एसपी ऑफिस ने शनिवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि तस्कर गोपाल राम को गिरफ्तार किया गया है ।