पन्ना: जिला चिकित्सालय पन्ना में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, फायर सेफ्टी के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
Panna, Panna | May 9, 2026 जिला चिकित्सालय पन्ना में फायर सेफ्टी के प्रति जनजागरूकता तथा आवश्यक प्रशिक्षण के लिए 4 से 10 मई तक संचालित अग्नि सुरक्षा सप्ताह में गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में गत दिवस अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को कार्यक्रम आयोजित कर अग्नि दुर्घटना से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।