भरथना: बकेवर के लुधियानी गांव में कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधियानी निवासी राजू उर्फ कन्हैया ठाकुर (25) पुत्र स्व. कप्तान सिंह ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उसका शव घर के कमरे में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कमरे में खून फैला होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।परिजनों के अनुसार युवक घर में अकेला रहता था।