खगड़िया: जलकौरा में जमीनी विवाद के चलते युवक पर हमला, घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी
खगड़िया जिले के गंगौर थाना अंतर्गत जलकौरा में रविवार की दोपहर एक बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान जलकौरा निवासी अशोक चौधरी का पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है।