मुज़फ्फरनगर: ग्राम टांडा में BKU नेता का दो गावों के नाला निर्माण को लेकर जंगल में धरना शुरू, भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
ग्राम टांडा में BKU नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का गांव के जंगल में ही धरना शुरू हो गया है। शामली व मुजफ्फरनगर जिले के दो गांव के नाला निर्माण को लेकर यह धरना किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में किसान-ग्रामीण पहुंच रहे है। तहसीलदार सदर राधेश्याम गोड भी किसानों-ग्रामीणों के बीच पहुंचे व धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।