मुज़फ्फरनगर: नाले निर्माण को लेकर गांव टांडा में चल रहे धरने पर समाधान न होने पर किसान पशुओं को लेकर डीएम कार्यालय पर हुए रवाना
गांव टांडा में नल निर्माण को लेकर भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा सुबह से ही धरने पर बैठे हुए हैं।जिस पर अधिकारियों के किसी भी तरह का आश्वासन न देने पर वह किसानों के साथ पशुओं को लेकर डीएम कार्यालय की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। अधिकारियों ने किसानों को बहुत समझा लेकिन वह लगातार डीएम कार्यालय की ओर चलते रहे।