मुज़फ्फरनगर: गांव छिमाऊ में एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त
एसडीएम सदर निकिता शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा गांव छिमाऊ मैं मुखबिर के द्वारा सूचना के बाद छापेमारी की गई। जहां पर छापेमारी के दौरान उनके द्वारा वहां पर अवैध खनन चला पाया गया। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम को देख वहा से खनन कर रहे लोग फरार हो गए। जिसमें राज्यसभा की टीम ने एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया।