मुज़फ्फरनगर: आर्य समाज रोड़ पर मनचलें युवकों ने छात्रा से छेड-छाड कर अपहरण का किया प्रयास, पुलिस ने मौके से एक युवक को किया गिरफ्तार
आर्य समाज रोड़ पर मंचले युवकों ने कॉलेज जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया।इस दौरान मौके पर मौजूद पब्लिक ने घटना को अंजाम दे रहे एक युवक को मौके पर दबोच लिया जबकि उसका अन्य साथी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अन्य आरोपी की भी तलाश में जुटी हुई है।