पीलीभीत: नगर पंचायत कलीनगर में जनसमस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
कलीनगर। नगर पंचायत में जनसंपर्क भ्रमण के दौरान विधायक बाबूराम पासवान ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान लोगों ने सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।