ब्यावरा: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर राज्यमंत्री ने चल समारोह का किया शुभारंभ
Biaora, Rajgarh | May 31, 2026 ब्यावरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर धनगर समाज के द्वारा वैष्णो देवी मंदिर से रविवार को सुबह 10:00 बजे करीब भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसका राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धनगर समाज के लोग उपस्थित रहे।