बिंदकी: अलियाबाद में शिक्षामित्र ने विद्यालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक बीएलओ था, परिजनों ने बताया दबाव
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी अखिलेश सविता उम्र लगभग 40 वर्ष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। वह बीएलओ भी थे। उन्होंने शनिवार की शाम 4 बजे प्राथमिक विद्यालय के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों का आरोप था कि SIR के काम के दबाव के कारण शिक्षा मित्र ने आत्महत्या की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।