मुज़फ्फरनगर: मंदिरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से पकड़ा गया आरोपी रत्नेश, दानपात्र चुराकर जंगल में तोड़ता था
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर रत्नेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया कंबल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने जाट कॉलोनी शिव मंदिर और मेरठ रोड स्थित शनिदेव मंदिर में चोरी की बात कबूल की। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन और घटनाओं की जांच में जुटी है