गुमला: रोहित मेडिकल हॉल के कर्मचारी की साइकिल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मामला
Gumla, Gumla | Feb 22, 2025 गुमला शहर के जशपुर रोड स्थित सदर अस्पताल के समीप रोहित मेडिकल हॉल में काम करने वाले स्टाफ डीएसपी रोड निवासी पंकज की साइकिल की चोरी कर ली गई है।घटना शनिवार की शाम 8 बजे की है जानकारी देते हुए पंकज ने बताया दो लोग दुकान में दवा खरीदने आए इसके बाद दवा खरीद कर वे लोग जाने लगे इसी बीच एक और ग्राहक आया उसे दवा देने में व्यस्त हो गया।