खंडवा नगर: मोदी ने हमें बेघर कर दिया, तो जाएं कहां: खंडवा में अतिक्रमण कार्रवाई से पीढ़ियों से बसे परिवार बेघर
खंडवा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। सूरज कुंड क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे पिछले पांच पीढ़ियों से यहां रह रही हैं और नियमित रूप से टैक्स भी जमा करती हैं। उनके पास पहचान पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे की है