जहाज़पुर: जहाजपुर में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, रैली व ज्ञापन का आयोजन
जहाजपुर में गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रैली निकालकर आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रैली राजराजेश्वर मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान गौ माता की झांकी भी शामिल रही। ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम दिया गया।