विजयीपुर: खनुआ नदी पर बने पीपा पुल पर फंसी बोलेरो, घंटों बाद निकाली गई
विजयीपुर प्रखंड अंतर्गत माधवा टोला घाट स्थित खनुआ नदी पर बने पीपा पुल पर एक बोलेरो वाहन फंस गया। बताया जाता है कि बाइक एवं छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बनाए गए अस्थायी पीपा पुल से गुजरने के दौरान बोलेरो का पहिया पुल में धंस गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों एवं वाहन चालक के काफी मशक्कत के बाद बोलेर