बुधवार 1 बजे पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा को चालू करवाने हेतु ऊर्जा राज्य मंत्री के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी ज्योति राय को दिया। शिवपुरा बाजार और निकटवर्ती क्षेत्र में गर्मी भर लो लाईट रहती है। क्षेत्र की विद्युत समस्या को दूर करने के लिए इसे शुरू करने की मांग की है।