सिवनी मालवा: महिला 4 महीने से लापता, बलाई महासंघ ने सिवनी मालवा थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी
सिवनी मालवा में अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे थाना पहुंचकर थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने चार महीने से लापता महिला मोहिनी को जल्द ढूंढने और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सिवनी मालवा निवासी भागचंद धनवारे ने अपनी पत्नी मोहिनी के गुम होने की रिप