नरकटियागंज के केदार पांडेय काॅलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा गायब हो गई है। मामले में छात्रा के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें काॅलेज के डाटा आपरेटर और पियून को आरोपित किया है। आरोप है कि केदार पांडेय काॅलेज के डाटा आॅपरेटर द्वारा छात्रा के पिता के मोबाइल पर फोन कर कहा गया कि डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र का सुधार करवाना है।