भारत के संविधान को 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आज दिन बुधवार दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संसदीय कार्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए, कलेक्टर कार्यालय में एक विशेष आयोजन किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया।