बिंदकी: बिंदकी के राम जानकी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भंडारे में विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा- गुरु दीपक सामान होते हैं
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में गुरु पूर्णिमा की मौके पर बुधवार की दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु दीपक समान है। मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने कहा यहा प्रतिवर्ष भंडारा होता है।