धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप लगते ही गांव में हंगामा
प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले ने उस समय सनसनी फैला दी जब गांव के बाहर जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान बंटी पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले बंटी गांव निवासी हरपाल की बेटी को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद गांव वालों ने दोनों को बरामद कर लिया था। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद युवती।