पन्ना: पन्ना पुलिस की पाठशाला: 'सुरक्षा कवच' के बिना सफर नहीं, छात्रों को सिखाया जीवन का पाठ!
Panna, Panna | Apr 29, 2026 "पन्ना की सड़कों पर अब लापरवाही नहीं, सुरक्षा का पहिया घूमेगा! पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने कोचिंग सेंटरों में युवाओं को जागरूक किया। यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार ने जोर दिया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है। 10 मई तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य हर घर तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाना है।"