विदिशा नगर: जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बुधवार शाम को जिला अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ महेश शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की थी और जबरदस्ती प्रसूती वार्ड में घुसने का प्रयास किया था, इस मामले में अस्पताल के कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों के साथ गुरुवार शाम 4 बजे कोतवाली थाने में आवेदन किया गया। आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।