हुज़ूर: मालीखेड़ी में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 भोपाल के मालीखेड़ी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा गोदाम जल गया। दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मालीखेड़ी के ही एक रहवासी इलाके में यह गोदाम है। आग की वजह सामने नहीं आई, लेकिन इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।