घोड़ाडोंगरी: बड़ी चोरी: वेंटिलेशन से घुसे चोरों ने 10 लाख के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा
पाथाखेड़ा क्षेत्र की शोभापुर कॉलोनी में बुधवार को शातिर चोरों ने सूने डब्ल्यूसीएल आवास को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार डब्ल्यूसीएल कर्मी प्रकाश वालदे का परिवार बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकली रैली में शामिल होने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे से 8:30 बजे के बीच चोरों ने घर में घुसकर चोरी