शिवपुरी: अमोलपठा गांव में सामुदायिक भवन बना भैंसों का तबेला, विडियो वायरल
शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत आमोलपठा में बने सामुदायिक भवन का दुरुपयोग सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सामुदायिक भवन को भैंसों का तबेला बना हुआ दिखाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा पंचायत क्षेत्र में सामुदायिक भवन आमजन की सुविधा और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया।