शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने अवैध लोडेड पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध लोडेड पिस्टल लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहे आरोपी सोनू उर्फ सुनील जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आठवां मील के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया गया।