कालपी: कालपी में यमुना नदी के घाटों के संरक्षण व दोबारा यमुना की जलधारा को लाने के लिए श्रद्धालुओ व अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026 कालपी में यमुना नदी तट स्थित प्राचीन घाटों के संरक्षण और यमुना की जलधारा को पुनः घाटों तक लाने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं एवं अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर 2 बजे एसडीएम अमित शेखर को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किला घाट, बिहारी घाट, पीतांबर घाट और बाई घाट की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए जीर्णोद्धार, साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।