बिंदकी: केवाई गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 10 वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत, दादी और भाई घायल
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत केवाई गांव के समीप शनिवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 10 वर्षीय बच्ची सायबा पुत्री पतरिया निवासी जजरहा थाना ललौली जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इसी दुर्घटना में उसकी दादी कदीमुन उम्र लगभग 65 वर्ष तथा भाई चांद उम्र 20 वर्ष घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची।