सासाराम: करवंदिया ओपी थाना के पुलिस ने झमसीया पहाड़ के पास तोता खदान से एक व्यक्ति का शव किया बरामद
Sasaram, Rohtas | Jul 15, 2024 करवंदिया ओपी थाना के पुलिस ने झमसीया पहाड़ के पास तोता खदान से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक व्यक्ति का नाम अर्जुन कुमार गोंड बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम लाली गोंड है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना के बाद मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहरा मच गई है।