बैरगनियां: बैरगनिया में जलजमाव से त्रस्त गांवों का निरीक्षण, समाधान को लेकर लिया गया अहम निर्णय
मड़पा, मुसाचक सहित दर्जनों गांवों में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसको लेकर आज बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता भाष्कर एवं उनकी टीम के अभियंताओं के साथ भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण किया