बदायूं: सर्वा गांव में खेत पर गए युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jun 2, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के सर्वा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र सुरेश रात में अपने खेत पर गया था। मंगलवार को सुबह 5:00 बजे उसने खेत पर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।