चंदेरी: 30 सितंबर को चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध एक साथ
चंदेरी-पितरों के स्मरण, तर्पण और श्राद्ध का 15 दिवसीय पक्ष आज शनिवार से शुरू होगा। 26 सितंबर से शुरू होकर श्राद्ध पक्ष 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। इस दौरान लोग दिवंगत परिजनों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान करेंगे। पंडित शैलेश दुबे के अनुसार 30 सितंबर को चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध एक ही दिन रहेगा।