चूरू: देपालसर चौराहा पर बस की टक्कर से भीषण हादसा, बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
Churu, Churu | Aug 6, 2025 चूरू रतननगर थानान्तर्गत गांव देपालसर के चौराहे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बीनासर निवासी 38 वर्षीय हरिराम और नाकरासर निवासी 30 वर्षीय श्रवण कुमार पिलानिया बाइक पर सवार होकर रतननगर थाना की ओर जा रहे थे। दोनो घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।