#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में,क्षेत्राधिकारी स्वार द्वारा थाना मिलक खानम परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक चर्चा की गई । बैठक के दौरान उपस्थित जनों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
#UPPolice
#RampurPolice
Rampur, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026