भवानीपुर: भवानीपुर में भव्य, आकर्षक और विशाल रामनवमी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
भवानीपुर:- रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को भवानीपुर नगर पंचायत में भव्य, आकर्षक एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीराम सेवासंघ भवानीपुर इकाई के तत्वावधान में निकाली गई इस शोभायात्रा में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।