खुरई: बागथरी गांव में दीवार तोड़कर 6 बकरे-बकरियां चोरी, चोर लोडिंग वाहन में ले गए, इसी घर में तीसरी बार चोरी
Khurai, Sagar | May 16, 2026 शनिवार सुबह बागथरी गांव निवासी अनोश नथानियल का परिवार जागा तो देखा कि बकरियों का बाड़ा टूटा हुआ है, बाहर निकलकर देखा तो कुछ लोग लोडिंग वाहन से बकरे बकरियां ले जाते दिखे, घर में देखा तो सामान बिखरा हुआ था, लगभग 30 हजार की नगदी भी चोरी चली गई, चोर बाड़ा तोड़कर 40 हजार कीमत के 2 बकरे और 4 बकारियां भी ले गए, अनोश के घर में तीसरी बार चोरी हुई है, पुलिस जाँच में जुटी