सांगानेर: बिंदायका थाना इलाके में दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए पानी की मोटर और विद्युत वायर की चोरी की
जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जहां एक अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए पानी की मोटर और विद्युत वायर चोरी कर मौके से फरार हो गया। वही पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मकान मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था।