धमदाहा: बाबा वरुणेश्वर धाम में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, करीब 100 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच ।
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के प्रसिद्ध बाबा वरुणेश्वर धाम में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की जानकारी दी गई।