सेवराई: गाजीपुर में ब्रह्मपुत्र मेल में सीट को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
गाजीपुर में नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल गाड़ी नंबर 15657 में शुक्रवार को सीट विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दिलदारनगर के बीच हुई।बिहार के भागलपुर जिले के कजरेली थाना क्षेत्र का रहने वाला आशीष कुमार (25) अपने साथियों के साथ दिल्ली से गांव लौट रहा था।