शिकोहाबाद: फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने पांच घंटे चले अभियान में 115 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा मात्र 5 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 115 एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें थाना रसूलपुर से 11, सिरसागंज से 12, टूंडला से 9, शिकोहाबाद से 10 सहित अन्य थाना क्षेत्रों से कई अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।