कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम पर आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे से हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर गंगे, जय शिव शंकर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।